Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic

'कहां शुरू कहां खतम' का मोशन पोस्टर रिलीज, 20 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी

अपने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग चार्टबस्टर्स से लोगों का दिल जीतने के बाद ध्वनि अब फिल्म डेब्यू कर दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

21 Aug 2024

'कहां शुरू कहां खतम' का मोशन पोस्टर रिलीज, 20 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी

बॉलीवुड के ऑन-स्क्रीन सनसनी के लिए मंच प्रदान करते हुए भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स ने अपने आगामी युवा फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'कहां शुरू कहां खतम' का मोशन पोस्टर आज रिलीज किया। इस फिल्म के जरिए पॉप स्टार ध्वनि भानुशाली म्यूजिक से सिल्वर स्क्रीन की ओर रुख कर रहीं हैं। अपने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग चार्टबस्टर्स से लोगों का दिल जीतने के बाद ध्वनि अब फिल्म डेब्यू कर दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह फिल्म ह्यूमर, हार्ट और अप्रत्याशितता के मोड़ का एक आकर्षक मिश्रण होगा। 'छावा' के साथ लक्ष्मण उतेकर की कहानी कहने का जादुई अंदाज फिल्म में एक बार फिर से नज़र आयेगा जो यह सवाल पूछता है, "क्या अंत वास्तव में शुरुआत है?" मस्ती से भरा यह मोशन पोस्टर फिल्म के लीडिंग जोड़ी को दर्शकों से इंट्रोड्यूस करता है, जिसमें ध्वनि भानुशाली दुल्हन के अवतार में और उनके साथ आशिम गुलाटी हैं। फिल्म में सुप्रिया पिलगांवकर, राकेश बेदी, सोनाली सचदेव, राजेश शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा, चितरंजन त्रिपाठी, विक्रम कोचर, हिमांशु कोहली और विकास वर्मा जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

सौरभ दासगुप्ता के निर्देशन में यह फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स प्रोडक्शन की इस यंग म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म को विनोद भानुशाली, लक्ष्मण उतेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'कहां शुरू कहां खतम' का मोशन पोस्टर रिलीज, 20 सितंबर को सिने
अपने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग चार्टबस्टर्स से लोगों का दिल जीतने के बाद ध्वनि अब फिल्म डेब्यू कर दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News